खेकड़ा के बाजार मे एक मिष्ठान भंडार पर बिक्री के लिए तैयार सावन की मिठाई घेवर, गुंजिया
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। सावन का माह शुरू हो गया। सावन को कांवड़ मेले के अलावा बुआ और बहनों की कोथली के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में बाजारों में घेवर तैयार हो रहे हैं।
इनमें फीका घेवर, सादा घेवर, मावे वाला घेवर, मलाई घेवर, चाकलेट घेवर, ड्राई फ्रूट घेवर आदि वैरायटी बनाई जा रही है। प्रतिष्ठान मालिक विनोद गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, भूपेश गुप्ता, चेतन चंदेला आदि ने बताया कि जितनी अच्छी बरसात और नमी होगी, घेवर और फैनी भी उतनी ही अच्छी बनेगी। नमी के मौसम में ये दोनों चीजें उतनी ही मुलायम और स्वादिष्ट हो जाती हैं। सावन की कोथली के लिए घेवर की मांग बढ़ रही है। बताया कि कोरोना काल से निकलने के बाद इस वर्ष घेवर समेत सभी मिष्ठानों की बिक्री बढ़ी है।