फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक-1 में लॉक रहा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनलॉक-1 में लॉक रहा बाजार
विज्ञापन

बागपत। अनलॉक-दो शुरू हो चुका है, लेकिन अनलॉक-1 की बात करें तो जिले को बहुत अधिक राहत नहीं मिली। कोरोना संक्रमण के मरीज मिलने के कारण बाजार बंद रहे, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा है।
अनलॉक-1 के बाद जिले में राहतें शुरू हुईं थीं। रोडवेज बसों का पहिया घूमा। निजी वाहनों का भी आवागमन बढ़ा। शादी-ब्याह की संख्या भी बढ़ गई, लेकिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ जाने के कारण जिले के अधिकतर बाजार कंटेनमेंट जोन में शामिल रहे। बड़ौत नगर के अधिकतर बाजार कंटेनमेंट जोन में रहने के कारण बंद रहे, जिस कारण व्यापारियों को अनलॉक-1 में बहुत ज्यादा राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

---------------
इनसेट
बड़ौत के बाजार को लेकर हंगामा
बागपत। कोरोना संक्रमण के कारण अनलॉक-1 में बड़ौत के बाजार बंद थे। बाजार खुलवाने को लेकर सियासी पारा चढ़ा रहा। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच कई दौर की बात हुई, लेकिन कंटेनमेंट जोन के कारण बाजार नहीं खोले जा सके।
विज्ञापन

---------------
इनसेट
अनलॉक-1 में यहां मिली राहत
बागपत। बड़ौत का बाजार बंद होने से आसपास के कसबों और बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ी। छपरौली के बाजार में देहात के ग्राहक बढ़े। इसके अलावा बिनौली में भी ग्राहक बढ़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें