बड़ौत (बागपत)। कोताना-जागोस मार्ग पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार पर अनियंत्रित हुई कार पांच फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार एक शिक्षक और एक छात्र की मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक अन्य युवक पलटी हुई कार से किसी तरह निकलकर बाहर आया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए। शिक्षक और छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
मरने वालों की पहचान मदरसा शिक्षक फिरोज (42) निवासी जौला मुजफ्फरनगर और शोएब (28) निवासी कोताना के रूप में हुई है। बुधवार की देर रात ये दोनों और लुकमान कार में सवार होकर जौला गांव के मदरसे के लिए जा रहे थे। पलटी कार के नीचे दबकर शोएब और फिरोज की मौत हो गई। लुकमान कारण कार के नीचे दबने से शोएब और फिरोज की मौत हो गई। लुकमान ने किसी तरह निकल कर अपनी जान बचाई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि मृतक शोएब के भाई नईम ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस कार्रवाई से इंकार किया गया। इसके बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।