बिनौली। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर बरनावा के समीप एक बेकाबू टेंपो पलट गया। इस कारण टेंपो में सवार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बरनावा से सरधना के लिए टेंपो चलते हैं।
रविवार को एक टेंपो चालक बरनावा से यात्रियों को लेकर सरधना के लिए चला कि बरनावा गांव से निकलते ही अचानक टेंपो का अगला पहिया निकल गया। जिससे वह बेकाबू होकर गहरी खाई में पलट गया। जिससे टेंपो चालक खालिद पुत्र रसीद, महमूद निवासी हर्रा मेरठ, समद निवासी सरूरपुर घायल हुए हैं। सूचना पाकर पहुचे ग्रामीणों ने टेंपो को सीधा कर घायलों को बरनावा के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। संवाद