फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरूरपुर में बुखार बेकाबू, सैकड़ों चपेट में 

Sun, 10 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत के सरूरपुर गांव में बुखार से पीड़ित बच्चे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के सरूरपुर कलां गांव में बुखार बेकाबू हो गया है। इससे किशोरी की मौत हो चुकी है। सैकड़ों लोग अभी भी चपेट में हैं। लोगों ने डीएम से हस्तक्षेप कर गांव में स्वास्थ्य विभाग कैप लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर स्थित सरूरपुर कलां गांव में बुखार से दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव के अधिकांश परिवार में लोग बुखार की चपेट में हैं। इससे गांव में त्राही-त्राही मची है। बुखार की चपेट में आदित्य, अनुज, कल्लू, शिवांगी, प्रिया, गुलगुल, दीपक समेत सैकड़ों बड़ेे और बच्चे हैं। दो दिन पहले ही बुखार से नेहा पुत्र करण सिंह की मौत भी हो चुकी है। किशोरी की मौत से गांव में भय का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग के प्रति लोगों में  रोष है। गांव में सीएचसी होने के बावजूद लोग निजी चिकित्सकों से इलाज करवा रहे हैं। 
लोगों ने कहा गांव में निमोनिया, मलेरिया बुखार लगातार पैर पसारता जा रहा है। सुभाष नैन, नरेश, इंद्रपाल, अमित, राममेहर, ब्रजपाल, सोनू ने कहा सीएचसी में चिकित्सक बैठना पसंद नहीं करते हैं। एक फार्मेसिस्ट है जो लोगों को दवा देता है। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने और गांव में कैंप लगवाने की मांग की। उन्होंने कहा यदि बुखार से गांव में किसी की भी मौत होती है तो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

वहीं सरूरपुर कलां निवासी अमरदीप ने बताया  वह अपने पुत्र आरव नैन को टीका लगवाने के लिए 20 दिनों से सीएचसी के चक्कर लगा रहा है, लेकिन वहां मौजूद कर्मचारी उसे टीका नहीं लगा रहे हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार मिश्रा ने कहा सरूरपुर कलां में बुखार बढ़ रहा है, इसकी जानकारी नहीं है। सोमवार को गांव में स्वास्थ्य हेल्थ कैंप लगवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें