फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: टायर फटने से घर में घुसी कार, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला(बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शामली से बड़ौत जाते समय अनियंत्रित कार रेलिंग तोड़कर मकान में घुस गई। हादसे में कार सवार दंपती घायल हो गया। पुलिस ने उन्हें किशनपुर बराल में ही निजी अस्पताल पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

शामली निवासी सोनू और उसकी पत्नी शामली से बड़ौत रिश्तेदारी में जा रहे थे। वे किशनपुर बराल में माजरा कट के नजदीक पहुंचे तो उनकी कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए कृष्णपाल के घर में घुस गई। कार की टक्कर से कृष्णपाल की टायलेट की दीवार टूट गई। हादसे में सोनू व उसकी पत्नी घायल हो गई। थानाध्यक्ष का कहना है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें