फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-भतीजी का विवाद पहुंचा कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। एक गांव निवासी युवती शनिवार को परिजनों संग कोतवाली में पहुंची। तहरीर देकर बताया कि उनके मकान का रास्ता चाचा के मकान के पास से होकर जा रहा है। चाचा रास्ते पर जबरन अवैध कब्जा करना चाहता है। इसके लिए वह उसके परिजनों के साथ अभद्रता करता रहता है। चाचा ने उसे दुष्कर्म कराने की धमकी भी दी है। इससे वह दहशत में है। पीड़िता ने पुलिस से चाचा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, युवती के चाचा ने भी कोतवाली में पहुंचकर आरोपों को निराधार बताया है। उसका कहना था कि युवती उसे दुष्कर्म जैसे संगीन धाराओं के झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दे रही है। उसने भी पुलिस से भतीजी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें