फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक सम्मेलन में उठाई जाएगी शिक्षकों की लंबित समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह, जिला मंत्री सत्यवीर सिंह व संरक्षक इंद्रपाल सिंह ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

वे शनिवार को विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छपरौली में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस जनपद में चयन बोर्ड से नियुक्त 158 शिक्षकों ने माध्यमिक विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। यदि सत्यापन के कारण इनका वेतन भुगतान रोका गया तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली के मामले में प्राथमिक, माध्यमिक व अन्य संगठन एकजुटता से तीस नवंबर को लखनऊ में विशाल प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार पर दबाव बनाएंगे। इसके अतिरिक्त शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा लाभ देने की भी मांग करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नौ दिसंबर को जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत में होने वाले जनपदीय शिक्षक सम्मेलन में शिक्षक कड़ी तादाद में भाग लेंगे। बैठक में प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, घनश्याम समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें