फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिले में सीएचसी पर नहीं अल्ट्रासाउंड की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में किसी भी सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। यहां आने वाले मरीजों को जिला अस्पताल भेजा जाता है। जिला अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड कराने को लेकर मारामारी है। मजबूरन मरीज निजी केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड करा रहे हैं, जिससे उनकी जेब ढीली हो रही है।
विज्ञापन

जिले में बागपत, बड़ौत, सरुरपुर कलां, टीकरी, पिलाना, छपरौली, बिनौली और डौला में सीएचसी है। इनमें से किसी भी सीएचसी पर मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। सीएचसी पर आने वाले मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जाता है। सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को उठानी पड़ती है। दूर दराज के मरीजों को जिला अस्पताल आने के बजाय प्राइवेट सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है।
प्राइवेट सेंटरों का लेना पड़ रहा सहारा
सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से प्राइवेट सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए विवश होना पड़ता है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। - राजेश कुमार, खेकड़ा
विज्ञापन

सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल रही है। मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है। - सतीश कुमार, पुराना कस्बा बागपत
सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड नहीं होने से मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। लोगों की प्राइवेट सेंटर पर जेब ढीली करनी पड़ रही है। - हरिशंकर प्रजापति, अमीनगर सराय
सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। विभाग की ओर से केवल गर्भवती महिलाओं को ही अपने खर्च पर अल्ट्रासाउंड कराया जाता है। अन्य मरीजों के लिए जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा है। डॉ. महावीर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें