फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बजट खर्च नहीं करने वाले सचिवों को दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन की शनिवार को डिप्टी डायरेक्टर ने समीक्षा की। बजट खर्च नहीं करने वाले सचिवों को डिप्टी डायरेक्टर ने अल्टीमेटम दिया। सोमवार तक बजट खर्च नहीं होने पर कार्रवाई की हिदायत दी।
विज्ञापन

विकास भवन के सभागार में समीक्षा बैठक में जिला पंचायत राज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर मनीष कुमार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। बजट खर्च नहीं करने वाले पंचायत सचिवों को फटकार लगाई। डिप्टी डायरेक्टर मनीष कुमार ने सचिवों से बजट खर्च नहीं होने के कारण पूछे। उन्होंने कहा कि ओडीएफ प्लस के लिए चयनित ग्राम पंचायतों में सोमवार तक शत प्रतिशत बजट खर्च नहीं होने पर डिफाल्टर घोषित कर दिया जाएगा। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें