फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बाइक की भिडंत में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली(बागपत)। क्षेत्र के गांव हलालपुर में मंदिर के पास कार और बाइक की भिडंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

चांदनहेड़ी गांव निवासी गजेंद्र पुत्र ईश्वर और मनोज पुत्र पीतम शुक्रवार शाम बाइक से गांव की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की जोरदार भिडंत हो गई। कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची छपरौली पुलिस ने बाइक सवार दोनों घायलों को बड़ौत के अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने कार चालक राहुल निवासी मोदीनगर को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि कार चालक कार को लेकर छपरौली एक शादी में शामिल होने के लिए आ रहा था। तभी रास्ते में यह घटना हो गई। थानाध्यक्ष छपरौली प्रदीप शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें