फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। नगर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मंगलवार दोपहर अज्ञात वाहन से बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी दो युवक सुहेल व इरफान मंगलवार को नगर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। वे दोनों दोपहर में नारियल पानी पीने के लिए बाइक लेकर दिल्ली रोड पर बुलेट बाइक के शोरूम के समीप पहुंचे। दोनों बाइक पर बैठकर नारियल पानी पीने लगे। इस दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनमें से एक युवक उझलकर सामने खड़ी कार का शीशा तोड़ते हुए उसमें जा घुसा और दूसरा सड़क किनारे गिर गया। चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें