बड़ौत कोतवाली में अगवा किए बच्चो को लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते जौनमाना गांव क?
- फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। जौनमाना गांव में बुधवार सुबह ग्रामीणों ने बच्चों को अगवा करने के शक में कार सवार दो युवकों को दबोचा लिया। पुलिस जांच में पकड़े गए दोनों युवक विद्युत निगम के एक अवर अभियंता का भाई और भांजा निकला।
जौनमाना गांव के जूनियर हाईस्कूल के सामने पिछले चार दिनों से कार सवार दो युवक चक्कर काट रहे थे। ग्रामीणों को शक था कि उक्त युवक बच्चों को अगवा करने वाले गिरोह से हैं। बुधवार सुबह भी उक्त कार सवार युवक जूनियर हाईस्कूल के सामने पहुंचे और कार खड़ी कर स्कूल से बाहर आ रहे बच्चों से बातचीत करने लगे। तभी ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और बच्चों को अगवा करने के शक में उनकी धुनाई शुरू कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस की जीप देखकर उक्त दोनों युवक कार लेकर भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस उनको कोतवाली ले आई। उधर काफी संख्या में स्कूल के बच्चे व ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और पकड़े गए कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने पकड़े गए युवकों से पूछताछ की तो दोनों विद्युत निगम के एक अवर अभियंता के रिश्तेदार निकले। जिनमें एक युवक अवर अभियंता का भाई व दूसरा भांजा था।
सूचना पर काफी संख्या में विद्युत निगम के अवर अभियंता व ठेकेदार कोतवाली पहुंचे। पकड़े गए दोनों युवकों को निर्दोष बताते हुए छोड़ने की मांग की। इंस्पेक्टर और एसएसआई ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर छोड़ने की बात कही। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत हो रही है। समझौता नहीं होता तो पकड़े गए युवकों को जेल भेज दिया जाएगा।