फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के छह ब्लाकों से 51 लोगों की बनाई कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बाछौड़ प्रकरण को लेकर बुधवार को विश्वकर्मा धर्मशाला में समाज के लोगों की बैठक हुई। जिसमें प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी न होने व पीड़ितों को मुआवजा न मिलने पर आक्रोश जताया। बैठक में जनपद के छह ब्लाकों से 51 लोगों की कमेटी बनाई गई। जिन्हें गांव-गांव घूमकर 11 सितंबर को होने वाले महापंचायत में अधिक से अधिक लोगों को बुलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही महापंचायत के बाद आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

वक्ताओं का कहना था कि आरोपी दरोगा के मानसिक शोषण व अभद्र व्यवहार के कारण बाछौड़ में मां व बेटियों ने विषयुक्त पदार्थ खाकर जान दे दी थी। पुलिस के अफसरों के लगातार आश्वासन के बाद भी आरोपी दरोगा की आज तक गिरफ्तारी नही हुई और न ही पीड़ितों को न्याय मिला है। समाज पुलिस की इस कार्यशैली से संतुष्ट नहीं है। 11 सितंबर को विश्वकर्मा धर्मशाला में ही महापंचायत करने का निर्णय लिया। 51 लोगों की कमेटी बनाकर पंचायत में अधिक से अधिक लोगों को बुलाने की जिम्मेदारियां सौंपी।
अध्यक्षता भगत सिंह ने और संचालन मनीष विश्वकर्मा एडवोकेट ने किया। बैठक में मास्टर विनोद विश्वकर्मा, बाबूराम विश्वकर्मा, पदम् सिंह, डॉक्टर वेदप्रकाश, बिरसेन बसी, रोहताश प्रधान, बीर सिंह, विरम सिंह, देवदत्त, मूलचंद, रामकुमार, महक सिंह, यामीन, बिल्लू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें