बाइक चोरी का प्रयास करने वाले पुलिस को सौंपे
बागपत, बड़ौत। गांधी रोड पर एक नर्सिंग होम के सामने दो युवक बाइक चोरी करने का प्रयास कर रहे थे, जब वह चोरी करने का प्रयास कर रहे थे, उसी समय सीसीटीवी कैमरे में नर्सिंग होम के कर्मचारियों की नजर पड़ी। देखते ही कर्मचारियों ने उक्त दोनों युवकों को घेराबंदी कर दबोचा, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने पकड़े गए युवकों को सौंपा, पुलिस दोनों से गहनता से पूछताछ कर रही है।