पुलिस ने किशोरी को बरामद किया
बागपत, छपरौली। क्षेत्र के एक गांव से चार अप्रैल की रात गायब हुई किशोरी को पुलिस ने बड़का रेलवे स्टेशन से बरामद किया । पांच अप्रैल को किशोरी के पिता ने थाने में दो युवकों के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने की तहरीर दी थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बड़का रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर किशोरी को बरामद कर मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा। इंस्पेक्टर छपरौली दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि पुलिस ने सूरज वीर और शोभित गांव बूढ़पुर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व आईपीसी की धारा 363 के तहत रिपोर्ट दर्ज की।