फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से दो युवक झुलसे, ऊंट की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से दो युवक झुलसे, ऊंट की मौत
विज्ञापन

अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बिलोचपुरा गांव में विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में भूसा लदी ऊंट-बुग्गी विद्युत तार से छू गई। करंट लगने से दो युवक झुलस गए जबकि ऊंट की मौत हो गई।
विज्ञापन

बिलौचपुरा गांव निवासी मोबिन ऊंट बुग्गी चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह बुग्गी में भूसा भरकर भाड़े के लिए घर से निकला था। गांव के मुख्य मार्ग पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में ऊंट लोहे के विद्युत पोल की चपेट में आ गया। विद्युत पोल में करंट बह रहा था। इसकी चपेट में आने से ऊंट मर गया। उसे बचाने का प्रयास कर रहे दो युवक आमिर और शेरखान भी करंट लगने से झुलस गए। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों युवकों को बचाया और निजी डॉक्टर के यहां उपचार कराया। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत निगम के अधिकारियों को हादसे की सूचना दी गई, लेकिन कोई भी कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों में हादसे को लेकर रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें