फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। मेरठ-बागपत हाईवे पर मीतली चौराहे के पास बृहस्पतिवार दोपहर रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गौरीपुर निवासी कपिल और अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी रोहित गौरीपुर लौट रहे थे। जब यह मीतली चौराहे के पास पहुंचे पीछे से आ रही रोडवेज की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को 112 के चालक ओंकार ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बस को मौके पर रोक लिया, जबकि चालक व परिचालक मौके से भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें