फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली व धनतेरस को लेकर उपहारों के साथ सज गया ऑटो बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। त्योहारों पर नगर में उपहारों के साथ ऑटो बाजार सज गया है। खास बात यह है कि पिछले साल की अपेक्षा अधिकतर दोपहिया वाहनों की कीमत में ढाई से तीन हजार रुपये तक बढ़ गई है। जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने के बावजूद ग्राहकों ने धनतेरस की बुकिंग करानी शुरू कर दी है। धनतेरस के साथ ऑटो बाजार में अच्छा बूम आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर में अलग-अलग स्थानों पर पांच से छह बाइक एजेंसी हैं। सहालग की शुरुआत हो चुकी है। धनतेरस व दीपावली के लिए चार सौ बाइक की बुकिंग हो चुकी हैं। इसके अतिरिक्त स्कूटर व बैटरी से चलने वाले स्कूटर आदि की बुकिंग भी हो चुकी है। बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश से ऑटो बाजार पर असर पड़ा है। कारोबारियों की मानें तो यहां आंकड़ा अब तक काफी ऊपर पहुंच जाता।
ये बोले बाइक विक्रेता
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित भारत ऑटो एजेंसी के डायरेक्टर सतेंद्र मलिक ने बताया कि 160 बाइक की बुकिंग धनतेरस के लिए हो गई हैं। बताया कि इस बार सभी बाइकों की कीमत में करीब ढाई से तीन हजार रुपये का इजाफा है। धनतेरस से बाजार में बूम आने की उम्मीद है। इस बार कोरोना नहीं है। इसलिए खरीदारी अभी तक सही चल रही है।-सचिन कुमार, प्रबंधक बाइक शोरूम
विज्ञापन

शिव बजाज एजेंसी के डायरेक्टर अरुण तोमर बॉबी ने बताया कि कई डिजायन की बाइकें उपलब्ध हैं। इस बार बाइकों के रेट काफी बढ़ गए हैं, लेकिन फिर भी लोग खरीद रहे हैं। बताया कि धनतेरस व दीपावली के लिए लगभग 240 बाइकों की एडवांस बुंकिग हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें