फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आहवान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में दो नवंबर को प्रस्तावित किसान मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए बुधवार को किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने इदरीशपुर, बामनौली, बिजरौल, बड़ौत, वाजिदपुर, गुराना व हिलवाड़ी गांवों में बैठक की।
इसमें वक्ताओं ने बताया कि दो नंबवर को जनता वैदिक कॉलेज में किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गन्ने, ज्वार, धान, सब्जी समेत अन्य प्रमुख फसलों में होने वाली बीमारियों से बचाव की जानकारी दी जाएगी। किसी तरह अधिक से अधिक उत्पादन लिया जा सकता है। इसके लिए मेले में प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल क्रांति के डायरेक्टर राजवीर सिंह ने बताया कि मेले में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, राज्यमंत्री केपी मलिक, छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार के अतिरिक्त एफएआई नई दिल्ली के महानिदेशक अरविंद चौधरी व भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मेरठ के निदेशक डॉ. एएस पंवार शामिल होंगे। यहां रितिक चौधरी, आकाश चौधरी, वेदपाल तोमर, दिनेश, सुनील, प्रमोद, प्रवीण, हरवीर, महिपाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें