बड़ौत। ग्राम कोताना के जंगल में रविवार को कोतवाली पुलिस ने दो तस्करों को अवैध कटान करते पकड़ा है। पुलिस ने उनसे एक तमंचा, दो छुरी व 40 किलो मीट बरामद किया है। वहीं, आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
कोतवाल मगनवीर सिंह गिल को मुखबिर ने जानकारी दी कि कोताना के जंगल में कुछ तस्कर पशुओं का अवैध कटान कर रहे हैं। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो दो तस्कर भाग निकले, जबकि दो को धर दबोचा। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में इकलाख व शोएब निवासी कोताना शामिल हैं। उनसे तमंचा, दो छुरी व 40 किलो मांस बरामद किया है। वहीं, दोनों को न्यायालय मेें पेश कर जेल भेज दिया है। संवाद