फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड निरस्त किएं जाने पर फूटा ककौर कला गांव के ग्रामीणों का गुस्सा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कार्ड निरस्त करने पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन

बड़ौत। राशन कार्ड निरस्त किए जाने के विरोध में सोमवार को ग्राम ककौर कलां के ग्रामीणों ने आपूर्ति कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने पूर्ति निरीक्षक को खरीखोटी सुनाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। उनका कहना था कि गांव में राशन डीलर ने अधिकारियों से मिलभगत कर 44 राशन कार्ड निरस्त कर दिए हैं। वे सभी पात्र हैं। बिना किसी जांच और सत्यापन के ये कार्ड निरस्त किए गए हैं। इस संबंध में पहले भी शिकायत की गई है। एसपी बागपत को ग्राम प्रधान द्वारा फर्जी मुहर लगाकर साजिश रचने की शिकायत दर्ज कराई हुई है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। वहीं, आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल ने जांचकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। हंगामा करने वालों में प्रवीण, आकाश, दीपक, सुनीता, राजकली, मोनिका, सुधा, ममता, पूनम आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें