अमीनगर सराय। स्वास्थ्य विभाग की टीम से मारपीट और स्टाफ नर्स से अभद्रता के मामले में पुलिस ने डेंटल क्लीनिक संचालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई।
पिलाना सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुधीर शर्मा ने थाने में शिकायत देकर डेंटल क्लीनिक संचालक फुरकान, सुधीर गंधर्व व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें डेंटल क्लीनिक पर सील लगाते समय स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मारपीट करने व स्टाफ नर्स से अभद्रता करने का आरोप लगाया था।
इस मामले में पुलिस ने हलालपुर निवासी क्लीनिक संचालक फुरकान व बड़ौत के गुराना रोड निवासी मोहित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। सीओ देवेंद्र शर्मा ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, स्वास्थ्य विभाग की टीम से मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है, बाकि की तलाश में दबिश दी जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।