पूना में गत वर्ष हुई 39वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ चयन
27 से 29 मई तक सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में होगा वर्ल्ड रोइंग (नौकायन) कप
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में 27 से 29 मई तक होने वाले वर्ल्ड रोइंग (नौकायन) कप में बागपत जनपद के दो खिलाड़ियों नीरज और नीतिश अपना दमखम दिखाएंगे। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
गांव आदर्श नंगला के किसान बिजेंद्र के बेटे नीरज आर्मी में है। नीरज रोइंग के खिलाड़ी है। गत वर्ष दिसंबर में पूना में तीन से नौ दिसंबर तक हुई 39वीं सीनियर नेशनल रोंइग चैंपियनशिप में नीरज ने आर्मी की तरफ से प्रतिभाग करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। इसी प्रतियोगिता में मवींखर्द गांव के आर्मी से सेवानिवृत्त गुलवीर सिंह के बेटे नीतिश ने भी प्रतिभाग किया था। नीतिश भी आर्मी में है। नीतिश ने भी स्वर्ण पदक जीता था। प्रदर्शन के आधार पर दोनों खिलाड़ियों का चयन वर्ल्ड रोइंग कप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। दोनों की इस उपलब्धि पर खुशी जताने वालों में मां सुनीता देवी, पिता गुलवीर, भाई, मनीष, बहन सारिका, बिमलेश, भाई सूरज शामिल रहे। रालोद नेता संजीव मान ने बताया कि गांव पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया जाएगा।
नीरज- फोटो : BARAUT