फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बामनौली के तीन मंदिरों में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। बामनौली गांव में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग स्थित नागेश्वर मंदिर, बाबा काली सिंह और हनुमान शिव मंदिर के दानपात्र उखाड़कर चोरी करने वाले बादल और सचिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके पास से लोहे की रॉड और 1200 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

रामगढ़ गांव निवासी अरुण कुमार ने रविवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि चोरों ने नागेश्वर मंदिर, बाबा काली सिंह और हनुमान शिव मंदिर के दानपात्र उखाड़कर चोरी कर ली। चोरी की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी कैद हो गई। इसमें जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बादल और सचिन निवासी बामनौली को गिरफ्तार किया। साथ ही उनके पास से चोरी में प्रयुक्त लोहे की रॉड और चोरी किए गए 1200 रुपये बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें