नगर की एक कॉलोनी का रहने वाला बच्चा 13 सितंबर को कोचिंग से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में बीएससी के एक छात्र ने किशोर को खाली प्लॉट में ले जाकर जबरन कुकर्म कर डाला। पीड़ित किशोर के मामा शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई।
उत्तर प्रदेश बागपत के बड़ौत नगर में एक कोचिंग सेंटर से लौट रहे 12 वषीय बच्चे के साथ बीएससी में पढ़ने वाले एक अन्य छात्र ने खाली प्लाट में ले जाकर कुकर्म किया। पीड़ित किशोर के मामा शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित के मामा के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया। उन्होंने एसपी को शिकायत भेजी है।
नगर की एक कॉलोनी का रहने वाला बच्चा 13 सितंबर को कोचिंग से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में बीएससी के एक छात्र ने किशोर को खाली प्लॉट में ले जाकर जबरन कुकर्म कर डाला। किशोर ने घर जाकर जानकारी दी तो किशोर के मामा शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई।
आरोप है कि जब पुलिस से इसकी शिकायत की तो पुलिस ने उल्टा बच्चे के मामा के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया। पीड़ितों ने एसपी से शिकायत कर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि शिकायत पूरी तरह से गलत है। कुकर्म जैसी कोई घटना नहीं हुई है। फिर भी जांच करा ली जाएगी।