छपरौली। शेरपुर लुहारा गांव में सरकारी नल से पानी भरने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। जिनका पुलिस ने सीएचसी में उपचार कराया।
शेरपुर लुहारा गांव की रहने वाली अंजू ने बताया कि शनिवार को वह सरकारी नल पर पानी लेने जा रही थी। तभी पड़ोस का ही एक युवक उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर घर से धारदार हथियार लाकर उन पर हमला कर दिया। बीच बचाव कराने आये पति रमेश और विनोद को पीटकर घायल कर दिया। उधर दूसरे पक्ष की नीरज ने हमला कर सतेंद्र और सुरेश को घायल करने का आरोप लगाया। इस मामले में थाना प्रभारी रवि रतन सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है, जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद