बागपत। रिश्ता तुड़वाने के शक में ब्राह्मण पुट्ठी गांव में रविवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिनके बीच लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के आठ घायल हो गए। उधर पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया।
ढिकाना गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार की एक युवती की शादी रमाला क्षेत्र में तय की थी और नवरात्रों में कुछ रस्म कराई जानी थी, लेकिन कुछ लोगों ने रिश्ता तुड़वा दिया। जिसको लेकर रविवार को उन्हें ब्राह्मण पुट्ठी बुलाया गया और उन पर हमला कर दिया।
उधर दूसरे पक्ष ने अभद्रता करने का विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पहले दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन बाद में समझौता हो गया। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार है, जिनमें समझौता हो गया।