फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सब्जी मंडी में पालिका का ताला तोड़कर दुकानों पर कब्जा

Mon, 27 Mar 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर की सब्जी मंडी में नगर पालिका का ताला तोड़कर दुकानों पर कब्जा कर लिया गया। उन दुकानों को अवैध रूप से बनाए जाने की बात कहते हुए नगर पालिका अधिकारियों ने ताला लगवाया था।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में दो दुकानों को अवैध रूप से बनाने का मामला सामने आया था। एडीएम प्रतिपाल चौहान ने निरीक्षण करके दुकानों को तोड़ने के आदेश दिए थे। जिससे 20 दिन पहले नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश राणा, भवन निरीक्षक शीतल समेत अन्य अपने साथ जेसीबी लेकर दुकानों को तोड़ने पहुंचे थे। दुकानों पर कब्जा करने वालों ने कागज दिखाए, जिन पर केवल पूर्व चेयरमैन के हस्ताक्षर थे।
हंगामा होने पर दुकानों पर ताला लगाकर टीम वापस लौट गई थी। अब उन दुकानों का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया गया है। डीएम राजकमल यादव का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। किसी ने अवैध कब्जा किया है तो उसको तुड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें