-पुराने कस्बे के मोहल्ला देशराज में पुरानी रंजिश को लेकर आनंद व शेखर पक्ष में हुआ झगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुराने कस्बे के मोहल्ला देशराज में पुरानी रंजिश को लेकर आनंद व शेखर पक्ष आपस में भिड़ गए। जहां मारपीट में तीन घायल हो गए। इसके बाद कोतवाली के बाहर दोनों पक्षों में हंगामा हो गया, बीच बचाव कराने गया एक सिपाही रवि कुमार भी हाथापाई में घायल हो गया।
मोहल्ला देशराज के रहने वाले आनंद ने बताया कि रविवार को वह घर में बैठा हुआ था, तभी पहले हुए झगड़े की रंजिश में दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों और लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके बेटे शुभम, पड़ोसी शिवम की पिटाई कर घायल कर दिया। बीच बचाव कराने पर उसके साथ भी मारपीट की गई।
उधर दूसरे पक्ष के शेखर ने भी मारपीट करने का आरोप लगाया। इसके बाद कोतवाली के बाहर पहुंचे दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और वहां हंगामा होने पर बीच बचाव कराने पुलिस कर्मी चले गए। इस दौरान सिपाही रवि कुमार के साथ भी हाथापाई कर दी और वह घायल हो गया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि चार आरोपियों को पकड़ा गया है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।