चांदीनगर। पांची गावं में 21 अक्टूबर की सुबह 60 वर्षीय इनामुलहक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जुबेर व याकूब पुत्र इजहारुल हक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। थाना प्रभारी चमनप्रकाश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे पुलिस खासपुर मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। याकूब से हत्या में प्रयुक्त किया हुआ तमंचा 12 बोर व एक कारतूस और जुबेर से 315 तमंचा, एक कारतूस, खोखा बरामद हुआ।