फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु संरक्षण केंद्र में दो और गोवंश की मौत

विज्ञापन
बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गौशाला में बिमार गौवंशों का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आचार्य विद्यासागर पशु संरक्षण केंद्र (दयोदय तीर्थ) में बृहस्पतिवार को दो और गोवंश की मौत हो गई, जबकि अन्य बीमार गोवंशों के उपचार में पशु पालन विभाग की टीम जुटी हुई है। उधर, मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने मामले की जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

बता दें कि तीन दिन पहले बड़ौली गांव के कुछ लोगों ने शादी का बचा खाना आचार्य विद्यासागर पशु संरक्षण केंद्र मेें गोवंशों को डाल दिया था। इसके खाने से बुधवार को चार गायों की मौत हो गई थी, जबकि आधा दर्जन से अधिक गोवंशों की हालत बिगड़ गई थी। पशु चिकित्सकों की टीम ने इसे फूड प्वाइजनिंग का केस बताया था। बृहस्पतिवार को दो और गोवंश की मौत हो गई। सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रोहित मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जिन गोवंश की मौत हुई है, उनकी हालत पहले से ही खराब थी। अन्य बीमार पशुओं का उपचार किया जा रहा है। उधर, डीएम राजकमल यादव ने मामले को गंभीर से लेते हुए एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्र को जांच साैंपी है। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गोवंश को दफनाने के लिए मांगी जमीन
आचार्य विद्यासागर पशु संरक्षण केंद्र की देखरेख कमेटी के अध्यक्ष धनपाल जैन और प्रबंधक पवन जैन ने बताया कि बीमार गोवंशों का उपचार कराया जा रहा है। प्रशासन से मृत गोवंशों को दफनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें