फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सक्रिय बदमाश दबोचे, एक बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर बावली झाल से बाइक चोर गिरोह के दो सक्रिय बदमाशों को दबोचा है। उनसे चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई है। पकड़े गए दोनों बदमाशों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
विज्ञापन

सीओ हरीश भदौरिया को मुखबिर ने सूचना दी कि बावली झाल पर बाइक चोर गिरोह के दो सक्रिय बदमाश चोरी की बाइक के साथ खड़े हैं और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर उन्होंने एसएसआई शिव दत्त को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को दबोचा। बदमाशों ने पुलिस को चकमा देकर भागने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें भागने नहीं दिया। एसएसआई ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में मनीष व पंकज सिंह रठौड़ा गांव के रहने वाले है। उनसे चोरी की एक बाइक हीरो होंडा प्लस नंबर यूपी 11 एवी 8426 को बरामद किया है। दोनों बदमाशों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें