फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दो बदमाश मुठभेड़ में घायल, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर साढ़े आठ टन चावल से लदा कैंटर लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। घेराबंदी कर पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट का खुलासा किया। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने अलीगढ़ से चावल से लदा कैंटर बरामद किया।
विज्ञापन

बिहार के मधुबनी जिले के कछरा निवासी चालक प्रेम कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 20 दिसंबर की रात हरियाणा के बहालगढ़ से कैंटर में साढ़े आठ टन चावल लादकर उत्तराखंड के हल्द्वानी जा रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर जैसे ही यमुना पुल के नजदीक पहुंचा तो कार सवार बदमाशों ने इशारा कर उसे रोक लिया।
इसके बाद उसे बंधक बनाकर साढ़े आठ टन चावल से लदा कैंटर लूटकर भाग गए। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे नैथला मोड़ के पास चेकिंग के दौरान कार सवार बदमाशों के साथ पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गई। जिसमें आजाद निवासी ददाहेड़ी, मुजफ्फरनगर व हाल निवासी खिचरा गांव, हापुड़ व साहिब बड़ौदा हापुड़ गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी के बाद घायल बदमाश और उनके साथी जाहिद अशोक विहार लोनी, अकरम निवासी शेखपुरा जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया। जिनसे दिल्ली से चोरी एक कार, तमंचे कारतूस बरामद किए गए। उनकी निशानदेही पर अलीगढ़ से चावल से लदा ट्रक बरामद किया। घटना का खुलासा करने वाली टीम को एसपी नीरज कुमार जादौन ने 25 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।
-------
पहले दर्ज हैं कई मुकदमे
मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें आजाद पर 12, साहिब पर 13 मुकदमे, जाहिद पर पांच और अकरम के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें ज्यादातर मुकदमे हापुड़ जिले में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें