फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दुकानें बंद मिलने पर छह खाद विक्रेताओं को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रबी की फसल की बुवाई को लेकर खाद व बीज भंडार केंद्रों पर छापा मारा। जिस पर खाद विक्रेता दुकानें बंद कर भाग गए। दुकानें बंद मिलने पर जिला कृषि अधिकारी ने छह विक्रेताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने बताया कि रबी की फसल की बुवाई को लेकर तीन टीमों ने 26 दिसंबर को जिलेभर में छापा मारा था । जिसमें 33 बीज व खाद विक्रेता की दुकानों पर दस सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। साथ ही विक्रेताओं की दुकानों की पीओएस मशीनों व रजिस्टर स्टॉक का मिलान किया। खेकड़ा में टीम को छह दुकानों पर ताला लटका हुआ मिला। जिस पर खेकड़ा के छह विक्रेताओं को नोटिस जारी किया। जवाब नहीं मिलने पर उर्वरक प्राधिकार पत्र निरस्त करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें