फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Sun, 05 May 2024 02:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार किया है। उनसे दो बाइकें भी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा को मुखबिर ने सूचना दी कि अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य छपरौली चुंगी पर खड़े हुए थे और बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। सूचना पर इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। खुद को गिरा देख आरोपियों ने भागने का भी प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में प्रिंस निवासी ऊन जनपद शामली हाल बड़ौली व विष्णु सिरसलगढ़ जनपद बागपत शामिल है। उनकी निशानदेही पर हीरो स्पलंडर व एक प्लसर बाइक बरामद हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी दी है, जल्द ही अन्य आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में होगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें