फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, छह बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक पब्लिक स्कूल के पास से वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की छह बाइक बरामद की हैं। एक वाहन चोर मेरठ के मीरपुर जखेड़ा का रहने वाला है।
विज्ञापन

बागपत कोतवाली के एसएसआई सतेंद्र सिंह संधू ने बताया कि बुधवार को देर रात करीब आठ बजे पुलिस को स्कूल के पास खाली प्लाट में दो बाइक चोरों की होने की सूचना मिली। पुलिस को मौके पर दो युवक नजर आए। युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो अवैध चाकू बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम रोहित पुत्र रितेश निवासी मीरपुर जखेड़ा (मेरठ) और सोनू पुत्र राजवीर निवासी पाली बताए। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर प्लाट से चोरी की छह बाइक बरामद की हैं। इनमें से एक बाइक हरियाणा के गुरुग्राम से चोरी की गई थी। अन्य बाइक कहा-कहां से चुराई गई, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें