फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मोबाइल चोरी करके खाते से निकाले दो लाख 30 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नूरपुर गांव के रहने वाले युवक दीपक का मोबाइल चोरी करके खाते से दो लाख 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। दीपक ने गांव के रहने वाले तीन विक्की, अंकित और मोनू पर आरोप लगाते हुए रुपये व मोबाइल मांगा तो उससे पांच लाख रुपये की ओर मांग की गई। इस पर दीपक ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

दीपक कुमार ने एसपी से शिकायत कर बताया कि 27 मई को घर से उसका मोबाइल चोरी हो गया था। इसके बाद उसके बैंक खाते से मोबाइल के माध्यम से दो लाख तीस हजार रुपये निकाल लिए गए। उसके पास मैसेज आने पर इस बारे में पता लगा। उसे गांव के तीन युवकों विक्की, अंकित व मोनू पर शक हुआ तो उसने मोबाइल व रुपये मांगे। आरोप है कि उन्होंने उससे पांच लाख रुपये मांगे। उसने कोतवाली में शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसमें एसपी सूरज कुमार राय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें