रमाला। बरवाला गांव में जन्मदिन की दावत में पहुंचे दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिनके बीच काफी देर तक मारपीट हुई, जिसमें दो घायल हो गए। बरवाला गांव में दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। शनिवार को गांव के ही एक परिवार में जन्मदिन समारोह की दावत में चले गए। दोनों पक्षों के लोग एक ही समय पर दावत के लिए पहुंचे तो उनके बीच गाली-गलौज हो गई। जहां देखते ही देखते मारपीट होने लगी। जिसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। उधर थाना प्रभारी ने बताया कि संदीप और गोविंद को हिरासत में ले लिया और शांतिभंग में चालान कर दिया।