फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: थ्री व्हीलर की टक्कर से बाइक सवार दो किसानों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खेतों की सिंचाई करके लौट रहे फैजपुर निनाना गांव के दो किसानों की बाइक में फैजल्लापुर गांव के क्रय केंद्र के पास थ्री व्हीलर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसानों को राहगीर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने किसानों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

फैजपुर निनाना गांव निवासी सचिन ने बताया कि उसका चाचा भूरा उर्फ वीरेंद्र (35) और गांव का रहने वाला उनका दोस्त ब्रह्मपाल (40) मंगलवार दोपहर खेत में सिंचाई करने गए थे। वह शाम करीब साढ़े चार बजे दोनों बाइक द्वारा खेत से लौट रहे थे। जब दोनों फैजल्लापुर गांव के गन्ना क्रय केंद्र के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे थ्री व्हीलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर राहगीरों ने उनको जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि थ्री व्हीलर को चालक छोड़कर भाग गया है। वाहन को कब्जे में लिया गया है और पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें