फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रैक्टर-ट्राॅली में पिकअप गाड़ी की टक्कर से दो श्रद्धालुओं की माैत

Thu, 19 Sep 2024 04:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। यमुना में गणेश की मूर्ति विसर्जित करके वाजिदपुर गांव लौटते हुए बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर मंगलवार रात श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे दो श्रद्धालुओं अभिषेक (20) व दीपू (18) की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

वाजिदपुर गांव से करीब 20 श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में भगवान गणेश की मूर्ति लेकर यमुना नदी में विसर्जन करने गए थे। वह मंगलवार रात लगभग 11 बजे वहां से वापस घर लौट रहे थे तो बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर पीर के पास सामने से पिकअप गाड़ी और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। इससे ट्रैक्टर पर बैठे दीपू कश्यप व अभिषेक की सड़क पर गिरकर मौत हो गई और दीपक पुत्र राजकुमार, दीपक पुत्र अनिल, आर्यन उर्फ काला व मोनू घायल हो गए।
चारों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गाड़ी को छोड़कर चालक फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हुई है और इस मामले में उनके परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके चालक की तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें