बागपत। जिले में कोरोना संक्रमण के दो मामले सामने आए हैं। अब संख्या बढ़कर 814 पर पहुंच गई है। उधर, कोविड-19 कंट्रोल रूम का डीएम शकुंतला गौतम ने निरीक्षण किया। संक्रमण से बचाव के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी क्वारंटीन सेंटर एवं अस्पतालों में कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का हेल्पलाइन नंबर चस्पा किया जाना चाहिए। कोविड कंट्रोल रूम से दूरभाष पर अमन, हेमंत, ज्योति, अंजली से उनका कुशल क्षेम जाना और डॉक्टरों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। एडीएम अमित कुमार सिंह, सीएमओ डॉ आरके टंडन, मुख्य विकास अधिकारी हूबलाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भुजवीर, डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर उपस्थित रहे।