फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़ल गांव में चर्म शोधन कार्य की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। एनजीटी की रोक के बावजूद ग्राम भड़ल में कुछ लोग चर्म शोधन का कार्य कर रहे हैं, जिसक ो लेकर रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन और पुलिस को चर्म शोधन करने की शिकायत की जा चुकी है तथा एक शिकायती पत्र एनजीटी को भेजा है। गांव में चर्म शोधन होने के कारण प्रदूषण फैल रहा है। गांव का पानी दूषित हो चुका है। गांव में महामारी फैलने का डर है। ग्राम पंचायत की ओर से चर्म शोधन के लिए आबादी से दूर खेतों में जमीन देकर चारदीवारी कराई गई है। ग्रामीणों की शिकायत पर जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन भी समय-समय पर छापे मारकर लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा हैं। इसके बावजूद गांव में चर्म शोधन का कार्य चल रहा है। बैठक में रमेश, तेजपाल, लोकेंदर, प्रदीप, महिपाल, कुलदीप, राजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें