फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अभिलेख नहीं दिखाने पर दो केंद्रों को नोटिस दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिलेभर में कीटनाशक दवाई केंद्रों पर जांच करने के लिए मंगलवार को टीम का गठन किया गया था। जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने बताया कि बागपत तहसील में भूमि संरक्षण अधिकारी, बड़ौत तहसील में जिला कृषि अधिकारी व खेकड़ा तहसील में कृषि उपनिदेशक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। जिले में 28 दुकानों पर पहुंचकर जांच की और आठ उर्वरकों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। बताया कि अभिलेख नहीं दिखाने पर दो संचालकों को नोटिस दिए गए हैं, जिनमें बालाजी कीटनाशक केंद्र बिनौली व किसान सेवा केंद्र पुसार शामिल है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें