फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी गांधी गंज में दो सगे भाई मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। खेकड़ा नगर में दस दिन से रोजाना कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। नगर की गांधी गंज मंडी में भी दो दिन पूर्व हैंडलूम फैक्ट्री चलाने वाले दो भाइयों को बुखार और गले में दर्द की शिकायत बनी थी। वह चेकअप के लिए गाजियाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में गए थे। वहां कोरोना टेस्ट हुआ तो जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आए। इसके बाद दोनों भाई वहीं अस्पताल में भर्ती हो गए। उन्होंने बागपत के स्वास्थ्य विभाग को कोरोना संक्रमित होने की सूचना भी नहीं दी। कोविड अस्पताल के प्रभारी डा. ताहिर का कहना है कि उन दोनों भाइयों के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना उनके पास नहीं पहुंची है। संक्रमितों के परिजनों और आस पास के लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें