फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहाई के लिए चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पीस पार्टी के प्रदेश सचिव हाजी फय्याज ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मोहम्मद अय्यूब पर फर्जी आरोप लगाकर उन्हें जेल में बंद कर दिया है और उन पर रासुका लगा दी है। उनकी रिहाई के लिए पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश में 19 सितंबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाकर राज्यपाल से उनकी रिहाई की मांग करेंगे। प्रदेश सचिव हाजी फय्याज बृहस्पतिवार को पाटी कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गलत नीतियों के कारण प्रत्येक मोर्चे पर विफल हो रही है। प्रदेश में अपहरण, फिरौती, हत्या जैसे अपराध बढ़ रहे है। भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने वाले विपक्षी नेताओं का सरकार उत्पीड़न कर रही है। जिलाध्यक्ष अब्दुल माजिद, युवा जिलाध्यक्ष आबिद इदरीशी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी डॉ राशिद राव, उवेश राणा, डॉ निशार अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें