अमीनगर सराय। थाना प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस को बुधवार शाम को सूचना मिली कि डौला गांव में चौकी के पास एक महिला अपने घर से अवैध रूप से गांजा बेच रही है। पुलिस ने छापा मारा तो एक युवक व एक महिला को गांजा बेचते हुए दबोच लिया गया। पुलिस ने महिला के घर से दो किलो गांजा बरामद किया, जबकि युवक के पास से एक किलो गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए युवक परवेज पुत्र नूरहसन निवासी डौला ने बताया की वह लंबे समय से महिला अर्सी निवासी डौला से गांजा खरीदता है और उसकी पुड़िया बनाकर बेचता है। महिला अर्सी काफी लंबे समय से गांजा की तस्करी करती है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान किया।