खेकड़ा। नगर की एक मुस्लिम बस्ती से एक विवाहिता नगदी और जेवर लेकर फरार हो गई। विवाहिता के पति ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
नगर की एक मुस्लिम बस्ती निवासी युवक बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि बुधवार रात उसकी पत्नी पांच हजार रुपये व एक लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवर लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने पुलिस से पत्नी का सुराग लगाकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि विवाहिता की तलाश कराई जाएगी। संवाद