फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कब्रिस्तान और वक्फ बोर्ड की जमीन बेचने के मामले में दो गिरफ्तार

Mon, 06 Mar 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के केतीपुरा में कब्रिस्तान व वक्फ बोर्ड की जमीन पर फर्जी तरीके से प्लॉट काटकर बेचने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य 27 आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक होविंद्र प्रकाश ने पिछले महीने मुकदमा दर्ज कराया था कि नगर पालिका परिषद के क्षेत्र में केतीपुरा में खसरा संख्या 2879 व 2910 कब्रिस्तान व वक्फ की करीब साढ़े चार हेक्टेयर भूमि है।
इस जमीन पर कुछ लोगों ने धोखाधड़ी करके प्लॉट काट दिए और उनको बेच दिया गया है। इस मामले में मुतवल्ली हाफिज यामीन, इसलाम, शाहिदा, जिसान, हाजी उस्मान, रूकसाना, बिलाल, गुलिस्ता, इमरान, नसरीन, सलीम, ताहिरा, अलताब, नसीमा, चांद, नईमा, नवाब, शाईस्ता, फईम, दानिश, रईस, मूना, फुररकान, मोमीना, हाफिज इरफान, इस्लाम, हबीबुर्ररहमान, इंतजार, शकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इस मामले में गिरफ्तारी शुरू हो गई है। पहली गिरफ्तारी हबीबुर्ररहमान व इंतजार की हुई है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि अन्य की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें