थाने के पास तकिये वाली मस्जिद वाले खाते पर कूड़े के ढेर में पड़े भगवा झंडे
बड़ौत। थाने के पास तकिये वाली मस्जिद वाले खाते पर भगवा झंडे फेंकने पर हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि जानबूझकर हिंदू धर्म के खिलाफ यह साजिश रची जा रही है। इंस्पेक्टर ने कहा कि अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, शिकायत प्राप्त होने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। रविवार शाम को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर सीओ भी पहुंच गए और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
थाने के पास तकिये वाली मस्जिद वाले खाते पर कूड़े के ढेर में पड़े भगवा झंडे